Home डेली न्यूज़ आनंद अग्रवाल होंगे वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी

आनंद अग्रवाल होंगे वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के सागर संभागीय अध्यक्ष अजय गुप्ता की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने प्रदेश महामंत्री गोविंददास असाटी की सहमति से छतरपुर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी एवं कॉन्फैडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के जिलाध्यक्ष आनंद अग्रवाल को छतरपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। वैश्य महासम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए दायित्व का निर्वहन करने का आग्रह किया है और अपेक्षा की है कि वे अपने सहयोगियों मिलकर समाज सेवा के प्रयास में भरसक योगदान देंगे तथा संगठन का विस्तार पंचायत स्तर तक पहुँचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करेंगे। वहीं दूसरी ओर श्री अग्रवाल को उनके मित्रों, समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here