
जानमानी भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह एवं मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला सहित अन्य साथियों ने पैदल यात्रा में शामिल हुए हजारों लोगों के साथ स्थानीय लोगों को भी मनमोहक गीत सुनाए। लोग देर रात तक भजन संध्या और मिमिक्री का आनंद लेते रहे। महाराजश्री ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि हम सबका लक्ष्य भेद-भाव मिटाना है, यदि आज सभी लोग खड़े नहीं हुए तो कल कोई जगाने वाले नहीं आएगा। इसके अलावा मंगलवार को यात्रा के दौरान भारत के प्रसिद्ध मिमिक्री आर्टिस्ट विजय ईश्वर लाल पवार उर्फ वीआईपी ने भी महाराजी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने यात्रा में चल रहे पदयात्रियों और उपस्थित जनसमूह को अपने अनूठे अंदाज में हिन्दू एकता का संदेश देकर मनोरंजन भी किया।








