Home डेली न्यूज़ महिला ने शिवहरे परिवार पर लगाए आरोप

महिला ने शिवहरे परिवार पर लगाए आरोप

66
0
Jeevan Ayurveda

शिवहरे निवास पर ईडी की कार्रवाई चल रही थी, इसी दौरान दोपहर के वक्त एक महिला यहाँ पहुँची, जिसके द्वारा अनंतराम शिवहरे पर प्लॉट पर कब्जा करने के आरोप लगाए गए। महिला ने बताया कि उसका नाम सोनम कुशवाहा है। करीब 8 साल पहले उसके पिता ने अनंतराम शिवहरे से 2 लाख रुपये उधार लिए थे। सोनम ने आरोप लगाया कि अनंतराम शिवहरे ने इन्हीं पैसों की वसूली की आड़ में धोखे से उसके पिता के प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। सोनम के मुताबिक सागर रोड पर बगौता तिराहे के पास मौजूद प्लॉट की रजिस्ट्री अनंतराम शिवहरे ने अपने नाम कराई है और उसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here