
सभी विप्र जनों, श्रद्धालुओं व सहयोगियों को समर्पित धन्यवाद धार्मिक महत्ता को भी किया गया रेखांकित
पन्ना/ अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव एवं शोभायात्रा ने पन्ना नगर में भक्ति, एकता और सांस्कृतिक चेतना का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। शोभायात्रा के दो दिन बाद विप्र समाज के वरिष्ठ जनो युवाओं मातृशक्ति समाज नगरवासियों, सभी विप्रजनों, अजयगढ़ देवेंद्र नगर सलेहा पवई अमानगंज से पधारे विप्रजन श्रद्धालुओं और पुलिस प्रशासन पत्रकारों सहित सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राम मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें भारी जनसमूह ने भाग लिया।
इस शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा सांसद पं विष्णुदत्त शर्मा, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया कलेक्टर श्री सुरेश कुमार नगर पालिका अध्यक्षया श्रीमती मीना पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया विप्र समाज के समस्त बंधुओं ने आभार व्यक्त किया, जिन्होंने तन-मन-धन से सहयोग कर शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए स्वागत, जलपान और विश्राम की उत्कृष्ट व्यवस्था ने आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाई। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और सहयोग भावना की मिसाल भी बनकर उभरा।
ब्राह्मण समाज ने विश्वास जताया कि पन्ना नगर भविष्य में भी अपनी धार्मिक विरासत और सामाजिक एकजुटता को सशक्त बनाते हुए ऐसे आयोजन करता रहेगा। समस्त नगरवासियों और श्रद्धालुओं के प्रति पुनः आभार प्रकट किया गया और आशा व्यक्त की गई कि यह परंपरा यूं ही अक्षुण्ण बनी रहेगी। शोभा यात्रा में विशेष सहयोग श्री स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी सौरभ पटेरिया रवि तिवारी वैभव थापक मोना शर्मा रेवती रमण दीक्षित आदि युवाओं का रहा अजयगढ़ चैराहा में बृजेंद्र मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष बड़ा बाजार एटीएम के पास शिवम तिवारी बड़ा बाजार चैराहा गुलर दीक्षित पिंकू दीक्षित बड़ा बाजार कल्लू शुक्ला शास्त्री भवन में राजीव तिवारी नगर पालिका के सामने नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे एवं पत्रकार एकता मंच द्वारा कोतवाली चैराहा आशीष दुबे आगे गोगी मिश्रा कालका मंदिर के पास मुरारीलाल थापक चाणक्य रैकवार सौरभ पटेरिया अंकित केसरवानी गांधी चैक में धीरज तिवारी गुड्डू एवं सुरेंद्र सिंह गांधी चैक के आगे अंकित शर्मा एवं रेहान मोहम्मद चित्रगुप्त मंदिर गेट पर कायस्थ समाज द्वारा पंचम सिंह चैराहा पर बबलू यादव द्वारा कचहरी चैराहा पर प्रणामी संप्रदाय द्वारा राम मंदिर के पास शिवजीत सिंह भैया राजा द्वारा स्वागत किया गया राम मंदिर में इंद्रपुरी कॉलोनी निवासियों एवं सिद्धार्थ शर्मा अभिराज बुंदेला तनिष्क पटेरिया शिवम शर्मा आशु शुक्ला शुक्ला द्वारा इन सभी का भी बहुत-बहुत धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापित करने वाले प्रमुख लोगों में पंडित रविंद्र शुक्ला पं मुरारी थापक पं विष्णु पांडे प प्रमोद पाठक पं संतोष तिवारी कार्यवाहक अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (स) पन्ना पंडित विनोद तिवारी पंडित सतानंद गौतम दिनेश गोस्वामी अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (स) युवा प्रकोष्ठ दीपक तिवारी कार्यवाहक अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ( स)युवा प्रकोष्ठ मनीष दुबे तहसील अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा( स )राजीव तिवारी राघवेंद्र द्विवेदी ए वी प्यासी श्री राम रिछारिया राजेश गौतम भारत मिलन पांडे विनोद मिश्रा अश्वनी पांडे महीप रावत देवी दीक्षित बीपी परोहा दिनेश पाठक अनिरुद्ध द्विवेदी अनुराग मिश्रा शशीकांत दिक्षित कृष्णा मिश्रा आनंद त्रिपाठी पप्पू उपाध्याय गंगू शर्मा अरविंद द्विवेदी अर्णव त्रिवेदी अंकित शर्मा गोगी मिश्रा कमलेश त्रिपाठी अरुण दीक्षित एस के चनपुरिया छोटे दीक्षित रॉकी अरजरिया वैभव देवलिया दिनेश दुबे गुलर दीक्षित दीपेश व्यास अज्जू गर्ग ऋषि तिवारी ऋषभ अरजरिया राजा तिवारी सिद्धार्थ शर्मा विजय पांडे राम बिहारी गोस्वामी आशीष दुबे एवं पत्रकार मनीष मिश्रा बृजेंद्र गर्ग राकेश शर्मा शिवकुमार त्रिपाठी मातृशक्ति में प्रिया द्विवेदी अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा आदि।









