Home डेली न्यूज़ पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष जारी, नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमीं-परिहार...

पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष जारी, नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमीं-परिहार पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेश प्रभारी रामबाबू सिंह का तूफानी दौरा

247
0
Jeevan Ayurveda


पलेरा। पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों के लिए सदैव संघर्ष किया जाता रहा है, आगे भी किया जाएगा। प्रदेश ही नहीं देश के विभिन्न प्रांतों में पत्रकार कल्याण परिषद सक्रियता से कार्य करते हुए पत्रकारों को न्याय दिलाने का काम कर रहा है। संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों की समस्याओं को जानने व उनका निराकरण कराने के लिए ही इन दिनों यह दौरे किए जा रहे हैं। यह बात यहां दौरे पर आए पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेश प्रभारी रामबाबू सिंह परिहार ने व्यक्त किए।
पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेश प्रभारी रामबाबू सिंह परिहार के पलेरा आगमन पर जिले के पत्रकारों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। ढोल बाजों के साथ श्री परिहार की अगवानी की गई तथा आतिशबाजी की गई। बताया गया है कि उन्होंने यहां विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यूं तो प्रदेश और देश में अनेक संगठन काम कर रहे हैं, लेकिन जुझारू और सक्रिय पत्रकार वेदांती त्रिपाठी के नेतृत्व में पत्रकार कल्याण परिषद ने प्रदेश के साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों में जो मजबूती और कामयाबी प्रदान की है, वह उनके जुझारूपन एवं कर्मठता का जीता जागता उदाहरण है। श्री त्रिपाठी द्वारा उन्हें प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे निभाने में वह किसी प्रकार की कमीं नहीं छोड़ेंगे। श्री सिंह ने कहा कि टीकमगढ़ जिले के दौरे का मुख्य कारण भी जिले में संगठन को मजबूत बनाना और यहां के पत्रकारों की समस्याओं को दूर कराना है। संगठन की कार्यकारिणी को भंग किए जाने के साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं नवीन कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किए जाने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने पत्रकार कल्याण परिषद की प्रदेश समन्वय समिति का गठन करते हुए टीकमगढ़ जिले के अधिमान्य पत्रकार सौरभ खरे को सदस्य नियुक्त किया है। इसी प्रकार आशीष रजक को टीकमगढ़ जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि इस अवसर पर गौरव शर्मा को पलेरा क्षेत्र का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने श्री सौरभ खरे, श्री आशीष रजक एवं ब्लाक अध्यक्ष गौरव शर्मा को बधाईयां देते हुए खुशी जाहिर की। प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर श्री खरे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी एवं प्रदेश प्रभारी रामबाबू सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों की समस्याओं को दूर कराने एवं उनकी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर श्री सिंह ने जिले में पत्रकारों की समस्याओं एवं उनके निराकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और न्याय को लेकर संगठन प्रदेश एवं राष् ट्रीय स्तर पर आवाज उठाता आ रहा है। पत्रकारों की बंद पड़ी योजनाओं को पुन: आरंभ कराने एवं पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पत्रकारों ने भी प्रदेश प्रभारी से चर्चा की। उन्होंने इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अधिमान्य पत्रकार सौरभ खरे के अलावा आशीष रजक, गौरव शर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here