Home डेली न्यूज़ देवउठनी ग्यारस पर बाजार में चहल-पहलगन्ने की दुकानें सजीं, शुरु हुए मांगलिक...

देवउठनी ग्यारस पर बाजार में चहल-पहलगन्ने की दुकानें सजीं, शुरु हुए मांगलिक कार्यक्रम

83
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार को देवउठनी एकादशी (ग्यारस) के अवसर पर बाजार में गन्ने और पूजा सामग्री की दुकानें सजीं हुई हैं। अच्छी बारिश के कारण इस साल गन्ने की कीमत नहीं बढ़ी, जिससे ग्राहकों को राहत मिली। इसके साथ ही आज से शादियों जैसे मांगलिक कार्यक्रम भी शुरु हो रहे हैं।बाजार में लोग सुबह से पूजा के लिए गन्ना, फूल, फल और अन्य सामग्री खरीद रहे हैं। दुकानदार रामचरण ने बताया कि आग ग्यारस की पूजा में गन्ना अनिवार्य होता है। इस साल तीन गन्ने 100 रुपये में मिल रहे हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में सस्ते हैं। अच्छी बारिश होने से गन्ने की फसल अच्छी हुई, जिससे कीमतें स्थिर रहीं। वहीं एक ग्राहक ने बताया कि दिवाली के बाद आज बाजार में फिर से भीड़ दिखी। लोग गन्ने के साथ पूजा की अन्य सामग्री जैसे फूल, नारियल, फल और मिठाई खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि आज भगवान विष्णु चार माह के शयन के बाद जागते हैं और विवाह जैसे मांगलिक कार्य आज से शुरू हो जाते हैं। यही कारण है कि त्यौहार के साथ-साथ बाजार में शादी की तैयारियों की चहल-पहल भी देखी जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here