Home डेली न्यूज़ बृजपुरा में हुआ कतकारियों के रास्ते को रोकने का परंपरागत कार्यक्रम

बृजपुरा में हुआ कतकारियों के रास्ते को रोकने का परंपरागत कार्यक्रम

116
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ग्राम पंचायत बृजपुरा के शिव शंकर मंदिर प्रांगण में शनिवार को कतकारियों के रास्ता को रोकने का पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं को श्रृंगार सामग्री और फलाहार का वितरण किया गया। चहीं गायक कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण श्रद्धामय हो गया। कार्यक्रम में ग्राम की संस्कृति और परंपरा का सुंदर प्रदर्शन हुआ। ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की। सरपंच आदित्य मिश्रा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा सभी श्रद्धालुओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राम की परंपराओं को जीवित रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here