Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पुलिस की नई...

टीकमगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पुलिस की नई पहल नीड, परी, भरोसा, सहारा, आसरा अभियान के तहत बढ़ रही जन-जागरूकता

190
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। टीकमगढ़ पुलिस महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। जिसका नाम है नीड, परी, भरोसा, सहारा, आसरा रखा गया है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में पूरे जिले में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। बताया गया है कि यहां बम्हौरी थाना प्रभारी नीतू खटीक के नेतृत्व में अनेक ग्रामों में यह अभियान चलाकर बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं की जिज्ञासाओं को भी पूरा कर संतोषजनक समझाईश दी। बताया गया है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें हर परिस्थिति में सही जानकारी, मदद और कानूनी सुरक्षा मिले। थाना प्रभारी नीतू खटीक ने बताया कि पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में ग्राम कलरा में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, प्रधानाध्यापक सहित अनेक ग्रामवासी एवं महिलाएं, किशोरियों आदि शामिल हुए। इस दौरान आम लोगों को अभियान की जानकारी दी गई। श्रीमती खटीक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान को ग्रामीण, आदिवासी और दूरस्थ इलाकों तक पहुँचाएं और समय समय पर जागरूकता शिविर लगाएं। एसपी के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। अब तक अनेक ग्रामों में बालिकाओं को सावधानी एवं सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारियां दी गई हैं। उन्होंने बताया कि गाँवों और आदिवासी इलाकों में जानकारी पहुंचाना, महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा के उपाय और सहायता सेवाओं की जानकारी देना अभियान का मुख्य उद्देश्य रहा है।
’गुड टच- बैड टच पर प्रशिक्षण-
थाना प्रभारी नीतू खटीक ने बताया कि एसपी श्री मंडलोई के निर्देशन में स्कूलों में बच्चियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मसम्मान और संवाद कौशल सिखाया जा रहा है। इसके साथ ही हेल्पलाइन और आपात सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि कैसे वे महिला हेल्पलाइन 1030, साइबर हेल्पलाइन 1930 और आपात सेवा 100 का सही समय पर उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास किसी महिला या बच्ची को मदद या सुरक्षा की ज़रूरत हो, तो बिना हिचकिचाए पुलिस से संपर्क करें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here