Home डेली न्यूज़ श्री राममंत्र जप महोत्सव में मटकोर लीला आज

श्री राममंत्र जप महोत्सव में मटकोर लीला आज

27
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। स्थानीय सिद्ध स्थल श्री हनुमान टोरिया प्रांगण में पिछले एक सप्ताह से श्री राम मंत्र जाप एवं सीताराम जप महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव के तहत रविवार को सुबह 10 बजे से मटकोर लीला का आयोजन होगा। वहीं दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक श्री सीताराम विवाह होगा। मटकोर लीला में अधिक से अधिक संख्या में धर्म प्रेमियों से शामिल होने का आग्रह किया गया है।श्री राम जानकी श्री राम हर्षण मंदिर से जुड़े प्रिंस साहू ने बताया कि 21 दिसंबर से श्री हनुमान टोरिया में श्री राममंत्र जप महोत्सव चल रहा है। इसी महोत्सव के तहत रविवार सुबह मटकोर लीला होगी। प्रिंस ने बताया कि रविवार को शाम के वक्त श्री सीताराम विवाह महोत्सव होगा। सोमवार को अमावस्या के अवसर पर सुबह हवन पूजन होगा, इसके बाद दोपहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। चित्रकूट धाम से पधारे पूज्य संत उर्मिला दास महाराज के सानिध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है। महाराज श्री के मार्गदर्शन में ही मटकोर लीला आयोजित होगी। सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वह इस महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here