Home डेली न्यूज़ सेवानिवृत डीएसपी व उनके परिवार से अपमान करने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों...

सेवानिवृत डीएसपी व उनके परिवार से अपमान करने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…

57
0
Jeevan Ayurveda


दमोह.मप्र पुलिस पेंशनर्स संघ जिला इकाई दमोह के द्वारा 15 अप्रैल 2026 को प्रांतीय आव्हान पर प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार के निर्देशानुसार पुलिस महानिर्देशक के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया को सौंपा गया. जिसमें पन्ना जिले के मंडला थाना की पुलिस द्वारा भरत सिंह चौहान 80 वर्षीय रिटायर्ड डीएसपी व उनकी पत्नी श्रीमती राजश्री चौहान 76 वर्षीय निवासी मैहर को कार से ग्वालियर जाते समय मंडला में चेकिंग के नाम पर रोककर सीट बेल्ट न लगाए पाए जाने पर बुरी तरह से अपमानित कर दुर्व्यवहार किया व उन पर विभिन्न धाराओं में झूठा अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर उनकी कार व बंदूक जब्त कर न्यायालय पेश कर दिया. जहां से उनकी जमानत हुई, मंडला पुलिस द्वारा व्यो वृद्ध रिटायर्ड डीएसपी दंपत्ति को अपमानित कर दुर्व्यवहार किया है.जिसकी मप्र पुलिस पेंशनर्स संघ निन्दा करता है व पुलिस महानिदेशक भोपाल को पुलिस अधीक्षक दमोह के माध्यम से ज्ञापन देकर मांग करते हैं, कि रिटायर्ड डीएसपी दंपत्ति के विरूद्ध दर्ज किए गए झूठे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाकर ख़ारजी भेजी जावे व दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावे. ज्ञापन देते समय काफी संख्या में पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे. जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष धनसिंह राजपूत संरक्षक राजकिशोर सेन, रमेश तिवारी, बद्री प्रसाद तिवारी, चंद्रवीर सिंह, भगवान सिंह, साबिर खान, हरीशंकर मिश्रा, सुदामा प्रसाद मिश्रा, कामता प्रसाद भट्ट, रामकुमार सिरोठिया, चन्द्रभान नायक, मिहीलाल आदि सदस्य उपस्थित रहे.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here