Home डेली न्यूज़ तलैया में डूबने से युवक की मौत

तलैया में डूबने से युवक की मौत

20
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड स्थित पीतांबरा मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ रेलवे लाइन के समीप बनी एक तलैया में बीते रोज मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से 26 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीतांबरा मंदिर के पीछे रहने वाला पंकज अहिरवार (26 वर्ष), पिता बसंता अहिरवार, आज दोपहर तलैया में बंसी डालकर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि युवक को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में डूब गया।हादसे की सूचना तुरंत सिविल लाइन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने होमगार्ड के जवानों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 4:30 बजे युवक के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जांच शुरू कर दी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here