Home डेली न्यूज़ विधायक ने गांव जाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विधायक ने गांव जाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

30
0
Jeevan Ayurveda

गढ़ीमलहरा। बीते रोज महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह टीका राजा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के भिरौटा गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने उर्मिल बांध से होने वाली परेशानियां विधायक को बताईं साथ ही गांव का विस्थापन कर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग रखी, जिस पर विधायक ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने भिरौटा गांव में बैठक के बाद गांव का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से समस्याओं पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि उर्मिल बांध के उफान पर आने से गांव के कच्चे मकान ढहने लगते हैं, जबकि पक्के मकानों में सीलन की समस्या हो जाती है। गांव की गलियां भी कीचड़ और जलभराव से खराब हो जाती हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने गांव को विस्थापित करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और एसडीएम गोपाल शरण पटेल, तहसीलदार लक्ष्मी प्रसाद अहिरवार, नायब तहसीलदार श्रीमती इंदु गौड़, जनपद सीईओ प्रभात राज घनघोरिया, सिंचाई विभाग के सब इंजीनियर सहित राजस्व अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने संबंधित विभागों को समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here