छतरपुर। रतना पैथालॉजी के संचालक पत्रकार राधेश्याम सोनी की पूज्य माता जी एवं तिलक दास सोनी की धर्म पत्नी श्रीमती प्रेमबाई सोनी का 92 वर्ष की आयु में बुधवार की सुबह 6 बजे निधन हो गया। वे मृदुभाषी, मिलनसार स्वभाव की महिला थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार की ही दोपहर में भारी जनसमुदाय के बीच बिजावर नाका स्थित भैंसासुर मुक्तिधाम में किया गया। श्रीमती सोनी की अस्थि पुष्प अंतिम दर्शन हेतु आज दिनांक 11 दिसम्बर को शाम 5 बजे से 9 बजे तक निज निवास पठापुर रोड शिव कॉलोनी में रखे जाएंगे एवं रात 9 बजे प्रयागराज रवानगी होगी।










