छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो राकेश सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में हुआ।विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो राकेश सिंह कुशवाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं हमें जीवन में बहुत बड़ी सीख देती हैं और शिक्षा के महत्व को जीवन में भलीभांति आत्मसात करने में सहायक होती हैं। आपने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में हार का सामना करता है तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह हार हमें जीत की ओर अग्रसर होने का एक नया अवसर प्रदान करती है। विश्वविद्यालय मीडिया समिति के संयोजक डॉ नंदकिशोर पटेल के अनुसार इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिवस सागर संभाग के अंतर्गत आने वाले छह जिलों से आए हुए प्रतिभागियों ने सहभागिता की।प्रथम दिवस अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें 100 मी पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान अंशु यादव शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर, द्वितीय स्थान रोहित रैकवार शासकीय महाविद्यालय टीकमगढ़ एवं तृतीय स्थान दीपेश अहिरवार एमसीबीयू छतरपुर ने प्राप्त किया। 100 मी महिला दौड़ में रितु कुर्मी शासकीय पीजी महाविद्यालय रहली , द्वितीय स्थान पर पूजा अहिरवार शासकीय महाविद्यालय चंदला एवं तृतीय स्थान पर मनीषा अहिरवार शासकीय पीजी महाविद्यालय टीकमगढ़ रही। वहीं 800 मी महिला दौड़ में प्रथम स्थान पर रश्मि भदौरिया शासकीय महाविद्यालय रहली ,द्वितीय स्थान पर निशा यादव शासकीय महाविद्यालय टीकमगढ़ एवं तृतीय स्थान पर शिवानी अहिरवार एमसीबीयू छतरपुर रही। 800 मी पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान पर अमित पांडे शासकीय महाविद्यालय रहली, द्वितीय स्थान पर आकाश यादव शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर एवं तृतीय स्थान पर मंजू लोधी शासकीय महाविद्यालय टीकमगढ़ रहे।गोला फेक पुरुष में प्रथम स्थान पर भानु प्रसाद एमसीबीयू छतरपुर, द्वितीय स्थान पर विमल सिंह शासकीय महाविद्यालय, लवकुश नगर एवं तृतीय स्थान पर लोकेंद्र शासकीय महाविद्यालय टीकमगढ़ रहे वही गोला फेक महिला में प्रथम स्थान पर उपमा अहिरवार शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय, छतरपुर , द्वितीय स्थान पर कुमकुम मिश्रा शासकीय महाविद्यालय, महाराजपुर एवं तृतीय स्थान पर आरती देवी प्रजापति शासकीय महाविद्यालय, लवकुश नगर रही।डिस्कस थ्रो पुरुष में प्रथम स्थान पर सौरभ ठाकुर एमसीबीयू छतरपुर , द्वितीय स्थान पर अशोक केवट मोहनगढ़ एवं तृतीय स्थान पर कुणाल वाल्मीकि शासकीय महाविद्यालय रहली रहे वहीं डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पर प्रिंसी खंगार शासकीय महाविद्यालय पन्ना द्वितीय स्थान पर आरती देवी प्रजापति शासकीय महाविद्यालय लवकुश नगर एवं तृतीय स्थान पर प्रतीक्षा चौरसिया कन्या पीजी महाविद्यालय, सागर रहीं।इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव श्री यशवंत सिंह पटेल, शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ बी पी सिंह गौर, सहायक निदेशक डॉ बी डी नामदेव, के क्रीड़ा प्रभारी डॉ नंदकिशोर पटेल, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक विभागों से अधिकारी कर्मचारी, सभी जिलों से आए टीम मैनेजर, क्रीड़ा प्रभारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सहायक संचालक डॉ बी डी नामदेव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन डॉ नंदकिशोर पटेल ने किया। आज 1500 मी दौड़ , त्रिकूद 200 मी दौड़, जैवलिन थ्रो, हाई जंप, हैमर थ्रो, 200 मी पुरुष दौड़, 5000 मीटर दौड़ एवं 4 म 400 मीटर रिले दौड़ एवं 400 मीटर दौड़ फाइनल सभी महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होगीं।










