Home डेली न्यूज़ कामाख्या होटल के बाहर फिर भड़का विवाद, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे,...

कामाख्या होटल के बाहर फिर भड़का विवाद, दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, युवक लहूलुहान

6
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर रोड स्थित कामाख्या होटल के बाहर एक बार फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। होटल कर्मचारियों और स्थानीय युवकों के बीच हुए झगड़े में लाठी-डंडे चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और हाथापाई हुई थी। उस समय आपसी राजीनामे के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन अगले ही दिन फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे।
घायल असिफ खान निवासी नारायणपुरा रोड देर रात खून से लथपथ हालत में अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। असिफ खान ने आरोप लगाया कि वह रात करीब 10 बजे वहां से गुजर रहा था, तभी होटल मालिक और कर्मचारियों ने उसे विवाद करने आया समझकर रास्ते में रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।
दूसरी ओर, सूत्रों के अनुसार होटल पक्ष के कुछ कर्मचारी भी इस विवाद में घायल हुए हैं। हालांकि देर रात तक होटल पक्ष की ओर से कोई भी घायल उपचार के लिए जिला अस्पताल नहीं पहुंचा था और न ही थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर समझौते की कोशिशें चल रही हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here