Home डेली न्यूज़ घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से की पति की हत्या, वारदात...

घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से की पति की हत्या, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

8
0
Jeevan Ayurveda


नोट: इस समाचार के साथ फोटो 06 लगाएं।
छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शिवनगर कॉलोनी में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पत्नी नीलम ने गुस्से में आकर अपने पति पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने और अत्यधिक रक्तस्राव होने से 30 वर्षीय दीनदयाल कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दीनदयाल कुशवाहा की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी और वह अपनी ससुराल में रह रहा था। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पति-पत्नी के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। परिजनों के मुताबिक दीनदयाल शराब के नशे में अक्सर पत्नी नीलम के साथ मारपीट करता था, जिससे दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। यहां तक कि दोनों के बीच तलाक की चर्चा भी चल रही थी।
घटना के बाद आरोपी पत्नी नीलम बिना किसी भय के सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के सभी पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।
मृतक के पिता करोड़ी कुशवाहा ने बताया कि पहले वह किराए के कमरे में रहा जहां से पुत्र दीनदयाल के ससुर रामस्वरूप से उसे मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद बीते रोज अपनी ससुराल पहुंचा जहां ससुर रामस्वरूप और बहू नीलम ने मारपीट कर बेटे की हत्या कर दी। मुझे फोन से जानकारी दी गई कि छतरपुर आकर अपने पुत्र से मिल ले। यहां आकर पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here