Home डेली न्यूज़ आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर युवक ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर युवक ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

15
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने एसपी को ज्ञापन देते हुए बताया कि गांव के ही दीपेन्द्र सिंह बुन्देला, उपेन्द्र ङ्क्षसह बुन्देला, विश्वजीत सिंह, भगवान सिंह उससे व उसके परिवार से रंजिश रखते हैं जिस कारण आए दिन धमकी देते हैं।उमाशंकर पटेल तनय गोविंद पटेल निवासी गठेवरा ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वह कृषि कार्य एवं दुकानदारी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। युवक ने बताया कि उसका एक प्लाट छत्रसाल नगर के पास वर्ष 2008 में रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से खरीदा था, जैसे ही मैंने उस प्लाट पर भवन निर्माण कार्य शुरू कराया तभी उक्त आरोपीगणों ने उसके भाई नरेन्द्र पटेल का अपहरण कर मारपीट की गई थी जिस पर सिविल लाइन थाने में मामला भी दर्ज किया गया था। इसके पश्चात पीडि़त ने जब विगत रोज अपने प्लाट पर दोबारा निर्माण शुरू कराया तब गांव के दीपेन्द्र सिंह बुन्देला ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने एसपी को आवेदन देकर उक्त लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here