
डॉ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति के रूप में जो सम्मान मिला है उसमें माता-पिता का आशीर्वाद शामिल है, क्योंकि बिना बड़ों के आशीर्वाद के कुछ भी संभव नहीं होता। उन्होंने इस सम्मान को अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी पुण्य तिथि पर हर वर्ष किसी न किसी ज्योतिषाचार्य को सम्मानित किया जाएगा, क्योंकि उनके पिता शिक्षक के साथ-साथ ज्योतिष के क्षेत्र में भी कार्य करते थे, इसलिए जो भी ज्योतिष के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगा, उसे सम्मानित किया जाएगा।









