Home डेली न्यूज़ सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया चक्काजाम

सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया चक्काजाम

34
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम सौंरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव से छतरपुर आने वाले ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग की हालत से तंग आकर नौगांव-छतरपुर मार्ग के डिजिटल कॉलेज तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक ग्रामीण सड़क पर बैठे रहे जिससे सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में थाना प्रभारी की समझाइश पर ग्रामीण शांत हुए और आवागमन सुगम हुआ।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर से सौंरा गांव तक जाने वाला क्षतिग्रस्त हो गया और बारिश के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। लंबे समय से वे जिम्मेदारों को अपनी परेशानी बताते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सौंरा पंचायत से मांग करने पर कहा जाता है कि सड़क का क्षेत्र छतरपुर नगर पालिका का है इसलिए सड़क नगर पालिका बनवाएगी, जबकि छतरपुर नगर पालिका इसे पंचायत की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ रही है। करीब एक घंटे तक अपनी मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर डेरा जमाए रहे, इस दौरान सड़क पर वाहनों को आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। हंगामे की खबर मिलते ही ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव मौके पर पहुंचे और उनकी समझाइश के बाद हालात सामन्य हुए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here