
छतरपुर। किसी भी प्रकार की सामाजिक धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ न संचालित होने को लेकर खिलाडियों ने दिया ज्ञापन ।गुरुवार को कलेक्टर सभाकक्ष में मलखंब, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन तथा अन्य खेल के खिलाड़ियों और कोच ने पार्थ जैसवाल को ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में स्टेडियम में मिली सुविधाओं का आभार प्रकट करते हुए बच्चों ने स्टेडियम मे किसी भी धार्मिक सांस्कृतिक, कार्यक्रमों का आयोजन न करने का निवेदन किया है, जिससे कि वह अपने खेल प्रशिक्षण को सुचारु रूप से करते रहे ।इस उच्च स्तरीय ग्राउण्ड का सदुपयोग हो तथा खिलाड़ी छतरपुर जिले को नई उपलब्धियाँ प्रदान कर सकें।








