
छतरपुर। जुझारनगर थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में वर्षों पहले घर में घुसकर मारपीट करने वाले एक वारंटी को पकड़ा गया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में वरदानी अहिरवार निवासी ग्राम खेरा कछार के द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की गई थी। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। मार्च 2024 में उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। बीते रोज वरदानी अहिरवार को उसके गांव से पकड़ा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस अपराध के अलावा आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2026 में अवैध हथियार और वर्ष 2021 में मारपीट का अपराध थाना में दर्ज है। वरदानी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और इसके बाद उसे जेल भेजा गया है।








