खजुराहो। नगर के एक निजी स्कूल में डाक विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए कैंप लगाया गया। कैंप का मुख्य उद्देश्य 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलना और आधार कार्ड बनाना था। कैंप में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, साथ ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा बच्चों के आधार कार्ड गनाए गए। कैंप में डाक विभाग के महेंद्र दुबे के साथ खजुराहो डाक कार्यालय के कर्मचारी और स्कूल की प्रिंसिपल नमिता श्रीवास्तव, सोनाली, आहुति, राधिका, शिवानी, हर्षिता तथा खुशबू उपस्थित रहीं। श्री दुबे ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं के कल्याण के लिए जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों जैसे शिक्षा और विवाह में वित्तीय प्रावधान करने का लक्ष्य है।










