Home डेली न्यूज़ डॉक्टरों की मेहनत लाई रंग, अति गंभीर महिला की कराई गई नॉर्मल...

डॉक्टरों की मेहनत लाई रंग, अति गंभीर महिला की कराई गई नॉर्मल डिलीवरी

36
0
Jeevan Ayurveda

भर्ती के समय महिला अचेत अवस्था में थी और 5 ग्राम ही खून बचा था

जिला चिकित्सालय छतरपुर में डॉक्टरों की मेहनत एक बार फिर रंग लाई है। पूरी तन्मयता और जीविटता से किए गए उपचार से गर्भवती महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई आज जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। 27 जनवरी 2025 को भारती पति भैयालाल कुशवाहा छतरपुर शहर के हनुमानटौरिया के पास की निवासी है जिन्हें अतिगंभीर अवस्था में प्रसव के लिए जिला अस्पताल में दोपहर 2 बजे भर्ती कराया गया था। जिनका पल्स और बी.पी. भी नही मिल रहा था। वह अचेत अवस्था में थी और खून सिर्फ 5 ग्राम बचा था। डॉक्टरों और स्टॉफ की कड़ी मेहनत से महिला की नोर्मल डिलेवरी कराई गई और मां और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य है। महिला का उपचार अभी चल रहा है जिसे जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरभि खरे ने बताया कि 27 जनवरी 2025 को लगभग दोपहर 2 बजे मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज का अधिक रक्त स्त्राव (एपीएच) हो चुका था। सिस्टर सबाना, सीमा, और प्रियंगुलता द्वारा प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर तन्वी चौरसिया द्वारा देखा गया और मरीज की गंभीर स्थिति देखते हुए मुझे तत्काल सूचित किया गया। साथ ही मेडिसन कॉल किया गया जिसमें डॉ. गौरव अग्रवाल ने पेशेंट को अटेंड किया और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ विनीत पटेरिया द्वारा जरूरी उपचार किया गया। तदुपरांत महिला की सामान्य डिलीवरी कराई गई। जिसके बाद महिला को पीपीएच हुआ यानि प्रसव के बाद रक्त स्त्राव, जिसे दवाईयों के द्वारा रोकने के प्रयास किया गए। जिसमें असफल होने पर गर्भाशय की गॉज द्वारा पैकिंग की गई और सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. अहिरवार के सहयोग से तत्काल 3 बोतल फ्री खून चढ़ाया गया। इसके साथ ही मरीज का सफेद खून की कमी होने पर प्लेटलेट्स चढ़ाए गए। अब मरीज की हालत स्थित है और बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे एसएनसीयू में वार्ड में रखा गया है। मरीज में ब्लड अब 8 ग्राम हो चुका और प्लेटलेट्स भी ठीक है। भारती कुशवाहा ने बताया कि यह उनका तीसरा बच्चा था, वह अब स्वस्थ है और अच्छा महसूस कर रही है एवं खाना भी खा रही हैं। उन्होंने कहा अधिक रक्त स्त्राव होने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई थी। उन्होंने कहा जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार एवं देखरेख की गई। जिससे मैं और मेरा बच्चा स्वस्थ है। उन्होंने समस्त स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here