
म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल के तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) अंतर्गत परामर्शदाताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छतरपुर जिले के परामर्शदाताओं को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 29 जनवरी से 30 जनवरी तक नौगांव रोड स्थित निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम गौतम जिला परियोजना प्रबंधन एनआरएलएम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान के सचिव मान कमलेश अहिरवार के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल झा एवं जिला समन्वयक आशीष कुमार ताम्रकार उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के प्रथम दिवस के कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। उक्ताशय के संबंध में जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में अनिल कुमार निगम वि.खं. समन्वयक, म.प्र.ज.अ.प. वि.खं. लवकुशनगर द्वारा परिषद और विश्वविद्यालय का संक्षिप्त परिचय विषय पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में श्रीकांत मिश्रा वि.खं. समन्वयक, म.प्र.ज.अ.प. नौगांव द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम एवं सतत विकास लक्ष्य- अवधारणा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के तृतीय सत्र में बहादुर सिंह परमार निदेशक शोध व विकास महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड वि.वि. ने समाज कार्य की अवधारणा एवं व्यावसायिक समाज कार्यकर्ता की भूमिका (केस वर्क, ग्रुप वर्क एवं कम्युनिटी ऑर्गेनाइजेशन) के संबंध में जानकारी दी। परामर्शदाताओं को चतुर्थ सत्र में संपर्क कक्षा संचालन की पद्धति (व्याख्यान,विचार विमर्श, ब्रेन स्टॉर्मिंग, रोल-प्ले इत्यादि) संपर्क कक्षाओं को प्रभावी कैसे बनायें विषय पर प्रकाश डाला। पंचम सत्र में आशीष ताम्रकार जिला समन्वयक म.प्र.जन अभियान परिषद जिला छतरपुर (म.प्र.) द्वारा पाठ्यक्रम संचालन की मूल गतिविधियां एवं परामर्शदाता की भूमिका विषय पर जानकारी दी गई। प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में प्रो. एस.सी. नायक जी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नौगांव द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विविध प्रावधान विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यत रूप से कृष्णकांत रैकवार, इरशाद खान, राहुल दुबे, शिवम् सुल्लेरे ने विशेष सहयोग प्रदान किया। मंच संचालन परामर्शदाताओं द्वारा किया गया।








