Home डेली न्यूज़ मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन अब 31 जनवरी तक

मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन अब 31 जनवरी तक

31
0
Jeevan Ayurveda

पन्ना। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शिक्षा पोर्टल पर प्राइवेट स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण के आवेदन की तिथि में वृद्धि की है। मान्यता नवीनीकरण के लिए अब 31 जनवरी तक निर्धारित शुल्क जमा करके आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद 7 फरवरी तक पाँच हजार रुपए विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में जिला परियोजना समन्वयक ने कहा है कि निर्धारित तिथि के बाद यदि कोई स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाया जाता है तो शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here