Home डेली न्यूज़ हास्य कवि हेमंत पांडे ने देर रात तक श्रोताओं को गुदगुदाया

हास्य कवि हेमंत पांडे ने देर रात तक श्रोताओं को गुदगुदाया

172
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। नगर में चल रहे मेला महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में शुक्रवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश के जाने-माने कवियों ने उपस्थित होकर काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ लखनऊ से पधारी कवियत्री शशि श्रेया ने मां सरस्वती की वंदना से किया। तदोपरांत सीतापुर उत्तरप्रदेश के कवि अर्पित वाजपेई ने ओज की कविताएं सुनाईं। प्रीति पांडे ने अपने मुक्तक और गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं नौगांव के कवि प्रेम नारायण बबलू ने खूब तालियां बटोरीं। स्थानीय होने के कारण उन्हें आयोजक मंडल और स्थानीय लोगों का विशेष समर्थन प्राप्त हुआ। इसके बाद कानपुर से आए हास्य कवि हेमंत पांडे ने समां बांध दिया। कवि सम्मेलन का संचालन देश के जाने-माने कवि शशिकांत यादव ने किया। इसके अलावा अभिषेक अरजरिया छतरपुर भी मौजूद रहे। रात 10 बजे शुरू हुआ कवि सम्मेलन देर रात तक चलता रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here