
छतरपुर। जिला संयोजक मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये संघ की गतिविधियोंअधिवक्ता मुकेश तिवारी बने विधिक सलाहकार के सुचारू संचालन एवं संघ के विस्तार को दृष्टिगत रखते हुये संघ के विधिक कार्यों का निष्पादन एवं कर्मचारियों को विधिक सलाह प्रदान करने हेतु एड. श्री मुकेश तिवारी को जिले का विधिक सलाहकार नियुक्ति किया गया है।उक्ताशय के संबंध में जिला संयोजक श्रीकांत मिश्रा के हवाला से प्राप्?त जानकारी के संबंध में जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार सुमन ने बताया एड. श्री तिवारी म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ के विधिक मामलों में सलाह प्रदान करने एवं संघ की आवश्यकतानुसार संघ का पक्ष रखने हेतु अधिकृत किये गये हैं। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिला न्यायालय पहुंचकर हार एवं पुष्प गुच्छों से श्री मुकेश तिवारी का स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख श्री अशोक पटैरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ श्री देवेन्द्र हिंगवासिया, कृष्ण प्रताप सिंह, एड. संजय पाठक, कैलाश चतुर्वेदी, पंकज भार्गव, पंकज नामदेव, जीतेन्द्र मिश्रा, नीरज भार्गव, नरेश यादव, राजेन्द्र सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, सोमेश दीक्षित, रासू बुन्दे?लखण्डी, संतोष कुमार वाजपेई आदि कर्मचारी नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।









