Home डेली न्यूज़ पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ

पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के लड्डू गोपाल मंदिर में चल रहे 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ का समापन शनिवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ हुआ। श्रीराम सेवा समिति के संयोजक तथा लड्डू गोपाल मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि वर्ष 2024 के जनवरी माह में अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और उसी शुभ मुहूर्त में छतरपुर के लड्डू गोपाल मंदिर में अष्टधातु से निर्मित विश्व की सबसे बड़ी लड्डू गोपाल प्रतिमा की भी प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। प्रतिमा स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदिर समिति द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका आज पूर्णाहुति और भंडारे के साथ विराम हो गया है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रतिदिन श्रीधाम वृन्दावन के भगवताचार्य पं. ओमप्रकाश शास्त्री ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा सुनाई। कथा के मुख्य यजमान अजयलाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता रहीं। शनिवार को भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here