Home डेली न्यूज़ बड़ामलहरा पुलिस ने पकड़ी 72 लीटर अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार

बड़ामलहरा पुलिस ने पकड़ी 72 लीटर अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार

31
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि विगत रात्रि थाना बड़ा मलहरा पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम बड़ा मलहरा कस्बा कचरा घर के पास पहुंची। एक व्यक्ति पुलिया के पास बैठा था, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, संदेह के आधार पर व्यक्ति को रोक कर स्थान का निरीक्षण किया गया। उक्त स्थान पर 8 अवैध शराब की पेटियां रखी थी। अवैध शराब मात्रा करीब 72 लीटर देशी प्लेन मदिरा कीमत करीब 28000 रुपए जप्त कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त दिग्गी उर्फ दिग्विजय सिंह राठौर पिता उदयभान सिंह राठौर ग्राम मौली थाना बड़ा मलहरा के विरुद्ध थाना बड़ा मलहरा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here