
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने प्रदेश मेरिट सूची में स्थान पाने वाले जिले के सभी अव्वल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चे जिले का गौरव हैं। उनकी मेहनत प्रेरणादायक है। कलेक्टर ने उन छात्रों को भी प्रोत्साहित किया, जिनके परिणाम अपेक्षा से कम रहे। उन्होंने कहा, निराश न हों, मेहनत और लगन से आप भी सफलता पा सकते हैं।








