
कक्षा 12वीं (जीवविज्ञान समूह) में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, छतरपुर की स्वाती शर्मा ने 477 अंकों (95.4 प्रतिशत) के साथ प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया। स्वाती ने बताया, रोजाना नियमित पढ़ाई और शिक्षकों का मार्गदर्शन मेरी सफलता का आधार रहा। मेरा सपना डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना है। स्वाती की इस उपलब्धि ने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।








