
छतरपुर। मतंगेश्वर सेवा समिति, दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर, परिवर्तन एनजीओ और होटल एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने पं. सुधीर शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को खजुराहो विमानतल पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। पीठाधीश्वर श्री शास्त्री चंडीगढ़ रवाना हो रहे थे, इसी दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे आशीर्वाद लिया और संगठनों द्वारा किए जा रहे अर्हम ध्यान योग, आयुर्वेदिक कार्यशालाओं के आयोजन और विदेश यात्राओं का विस्तृत विवरण देकरक विदेशों में किये गये कार्यों के वीडियो दिखाए। प्रतिष्ठित एनआरआई गौतम डायमंड ग्रुप के पं. विनोद गौतम, एंट वर्प के मंगल दीन रजक, फ्रांस के इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता, मुख़्तारिया खान, इटली की क्यारा, डोलमा योगिनी ने भी महाराज श्री से आशीर्वाद लिया। प्रतिनिधिमंडल के कार्यों का विवरण सुनकर महाराज ने समिति के सदस्यों को साधुवाद दिया एवं कार्यों को खूब सराहा। इस अवसर पर उन्होंने हमेशा सहयोग का आश्वासन देकर कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से खजुराहो की आध्यात्मिक ऊर्जा की जागृति निरंतर संचालित रहेगी। इस मौके पर कपिल सोनी, राकेश रजौरिया, विजय रजक, स्वामी संदीप सोनी, वीरेंद्र सीगोत, दिनेश द्विवेदी, राजू राजा आदि मौजूद रहे।









