Home डेली न्यूज़ सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एएसआई की कार, मौके पर हुई...

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एएसआई की कार, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

23
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस विभाग में दौड़ी शोक की लहर, ड्यूटी पर सागर जा रहा था एएसआई

छतरपुर। जिले के पुलिस विभाग में सोमवार को उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एक एएसआई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई। बताया गया है कि एएसआई आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में ड्यूटी करने के लिए सागर जा रहा था, इसी दौरान मातगुवां के पास उसकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगामी 22 अक्टूबर को सागर में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल टेस्ट होना है, जिसमें छतरपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ लवकुश सिंह पुत्र प्रीतम सिंह चंदेल निवासी ग्राम ढड़ारी, जिला-छतरपुर की ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार को रात करीब 12 बजे लवकुश सिंह अपनी अल्टो कार क्रमांक एमपी 17 सीबी 8115 से सागर जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसे याद आया कि वह अपना कुछ जरूरी सामान घर पर भूल गया है। यही सामान उठाने के लिए वह वापिस छतरपुर की ओर आ रहा था तभी मातगुवां के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक एचआर 63 ई 9752 से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लवकुश की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लवकुश के शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद सोमवार को लवकुश सिंह का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।एसपी और एएसपी ने परिजनों से की मुलाकातएएसआआई लवकुश सिंह चंदेल की सड़क दुर्घटना में मौत होने का दु:खद समाचार मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अगम जैन और एएसपी विक्रम सिंह ने पीडि़त परिवार से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक एएसआई के परिवार को विभाग और शासन द्वारा निर्धारित सभी प्रकार की राहत तथा आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here