Home डेली न्यूज़ भव्य शोभा यात्रा के साथ 21 जनवरी को होगा गहोई  दिवस का...

भव्य शोभा यात्रा के साथ 21 जनवरी को होगा गहोई  दिवस का शुभारंभ

106
0
Jeevan Ayurveda

सामूहिक विवाह में सात जोड़े बंधेगे परिणय सूत्र में
छतरपुर। गहोई समाज छतरपुर द्वारा आयोजित गहोई दिवस दिनांक 21, 22, 23 और 24 जनवरी को मनाया जाएगा। जो कि दिनांक 21 जनवरी दिन रविवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ होगा । सुबह शोभा यात्रा बुंदेलखंड गैरेज कल्याण मंडपम के बगल से प्रात: 10.30 बजे से प्रारंभ होकर बस स्टैंड चौक बाजार होते हुए सरानी दरवाजा बाहर स्थित गहोई धाम पहुँचेगी। ढोल नगाड़े, बैंड बाजे, झांकियों एवं भगवान लड्डू गोपाल के रथ से सुसज्जित शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रहेगा।  बुंदेलखंड गैरेज में गहोई यूथ क्लब द्वारा स्वल्पाहार  की व्यवस्था की गई है। यात्रा के मार्ग में स्वागत द्वार, पुष्प वर्षा एवं लड्डू गोपाल का पूजन भी किया जाएगा गहोई धाम के समीप कृष्ण प्रिया विहार कॉलोनी में अतिथि जनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण, पूजन, स्वागत गीत एवं बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होंगी। गहोई दिवस 2024 समारोह के मुख्य अतिथि श्री अवध राज बिलैया (समाजसेवी एवं जिला अध्यक्ष भाजपा डिंडोरी) एवं विशिष्ट अतिथि श्री संदीप सरावगी (झांसी), श्री अवधेश बिलैया (बिलैया मेहंदी सागर), श्री मुकेश बिलैया (समाजसेवी, इंदौर) श्री अरविंद रावत (अध्यक्ष गहोई समाज ,नौगांव) विशेष आमंत्रित अतिथि श्री राम प्रकाश नीखरा छतरपुर एवं श्री कैलाश बाबू बरसैंया छतरपुर होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सीताराम जी बिलैया समाजसेवी (झांसी) करेंगे। अतिथि स्वागत सत्कार , अतिथि परिचय के पश्चात स्वागत उद्बोधन होगा । मंचीय कार्यक्रम पश्चात सह भोज का आयोजन भी है । इसी दिन कार्यक्रम के दूसरे चरण में सामूहिक विवाह महायज्ञ का आयोजन भी होगा जिसमें इस बार 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगे । दूसरे दिन 22 जनवरी को महिला मंडल द्वारा भगवान श्री राम का पूजन , आरती, भजन कीर्तन गहोई धाम में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा । सभी गहोई बन्धुजनों से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है । इसी दिन की होने वाली समस्त सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा, अयोध्या समारोह को ध्यान में रखते हुए निरस्त कर दी गई हैं। दिनांक 22 जनवरी की समस्त प्रतियोगितायें
23 जनवरी 2024 मंगलवार को उसी समयानुसार कृष्ण प्रिया बिहार, गहोई धाम में संपन्न होंगी और दिनांक 23 जनवरी की समस्त प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक निशा दिनांक  24 जनवरी दिन बुधवार को  महिला मंडल द्वारा सुनिश्चित  समय पर ही कृष्ण प्रिया बिहार मे संपन्न होंगी । नगर गहोई समाज अध्यक्ष प्रेम नारायण रूसिया ,  सामूहिक विवाह महायज्ञ अध्यक्ष एल पी पिपरसानियां महासचिव मनोज डेंगरे, कोषाध्यक्ष जगदीश पंसारी ने सामूहिक विवाह में वर वधू को अधिकाधिक सहयोग करने की अपील भी गहोई  बंधुओ से की है।  महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता टिकरया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेश पंसारी यूथ क्लब अध्यक्ष रवि नीखरा , गहोई दिवस आयोजन समिति के अध्यक्ष के के वृजपुरिया ,महासचिव राकेश रूसिया, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पिपरसानियां ने सभी गहोई बंधुओ से समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध भी किया है एवं निवेदन भी किया है कि  जिन गहोई बन्धुओं के पास  सूचना ना पहुंची हो वे सभी भी सूचित होकर कार्यक्रम में अवश्य ही पधारें और कार्यक्रम को सफल बनावें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here