Home डेली न्यूज़ डॉ. मनोज चौधरी ने किया एचआईवी पॉजीटिव महिला का सफल एलटीटी ऑपरेशन

डॉ. मनोज चौधरी ने किया एचआईवी पॉजीटिव महिला का सफल एलटीटी ऑपरेशन

63
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के इतिहास में पहली बार किसी चिकित्सक द्वारा एचआईवी पॉजीटिव महिला का एलटीटी ऑपरेशन शुक्रवार को किया गया, जो कि सफल रहा। यह ऑपरेशन जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनोज चौधरी द्वारा किया गया है। डॉ. चौधरी के मुताबिक उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से मात्र 5 मिनिट में यह सफल ऑपरेशन किया है। उन्होंने बताया कि एचआईवी पॉजीटिव महिलाओं का एलटीटी ऑपरेशन करने में काफी दिक्कत होती है और संक्रमण फैलने का खतरा भी होता है जिस कारण से यह ऑपरेशन करने से चिकित्सक घबराते हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित मरीज का नाम और पाता गोपनय रखा गया है। ऑपरेशन के बाद मरीज पूर्णत: स्वस्थ है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here