Home डेली न्यूज़ हेमराज वर्मा सेन समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत

हेमराज वर्मा सेन समाज के जिलाध्यक्ष मनोनीत

33
0
Jeevan Ayurveda

दिलीप सेन ने दिया त्यागपत्र,कार्यकारणी भंग
छतरपुर। जिला सेन समाज के अध्यक्ष दिलीप सेन ने अपने दायित्व से इस्तीफा देते हुए जिला कार्यकारणी भंग कर दी है, अब आगामी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक हेमराज वर्मा सेन समाज के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे। उक्त निर्णय सेन समाज की संचालक मण्डल की बैठक में लिए गए। बैठक में कामता सेन, रामस्वरूप वर्मा,मुन्ना सेन, कालीचरण सेन,राजेन्द्र सेन, पुरूषोत्तम सेन, रामसजीवन सेन, अशोक सेन, नंद किशोर ओमरे, हरि सेन, राजकुमार सेन, रामाधीन सेन, अन्नू सेन, वीरेंद्र सेन उपस्थित रहे। कार्यकारी अध्यक्ष नंद किशोर ओमरे ने जानकारी देते हुए बताया कि सेन समाज के संचालक मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष पत्रकार दिलीप सेन द्वारा व्यक्तिगत कारणों के चलते संचालक मण्डल के समक्ष इस्तीफा सौंपा गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है तथा गहन विचार विमर्श के बाद पूर्व में जिलाध्यक्ष रहे हेमराज वर्मा को एक बार पुन: जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिनके नेतृत्व में आगामी 30 मार्च शनिवार को होली मिलन समारोह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here