
लवकुशनगर। थाना में दर्ज मारपीट के 8 साल पुराने मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी परशुराम डाबर ने बताया कि वर्ष 2016 में आरोपी अशोक अहिरवार निवासी अंधियारीबारी पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। इसी वर्ष न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा 1000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। बीते रोज पुलिस ने आरोपी अशोक अहिरवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक अनीश अहमद, बुद्ध सिंह, आरक्षक विकास सिंह, हिरदेश, बलराम, मंगल, चंदन ने की है।








