Home डेली न्यूज़ भगवां पुलिस ने आदतन अपराधी को पकड़ा

भगवां पुलिस ने आदतन अपराधी को पकड़ा

33
0
Jeevan Ayurveda

वहीं दूसरी ओर भगवां थाना पुलिस ने मारपीट और अवैध वसूली के प्रकरण के फरार चल रहे आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। भगवां थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि माह अप्रैल 2024 में फरियादी द्वारा आरोपी मोंटू राजा उर्फ राघवेंद्र सिंह पुत्र वीर सिंह बुंदेला निवासी ग्राम खैरी के विरुद्ध जबरदस्ती पैसों की मांग एवं मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा मोंटू राजा पर मारपीट जुआ तथा एससी-एसटी के 7 अपराध पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी, बीते रोज मोंटू राजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here