Home डेली न्यूज़ थाना प्रभारी ने बचाई जान, युवक ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताडऩा...

थाना प्रभारी ने बचाई जान, युवक ने ससुराल वालों पर लगाए प्रताडऩा के आरोप

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक, अपनी पत्नी और ससुराल वालों से इस कदर तंग आ गया कि उसने आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय ले लिया। उक्त युवक बीती शाम फेसबुक लाईव के माध्यम से अपनी पीड़ा को सार्वजनिक कर रहा था तभी कोतवाली थाना प्रभारी ने लाईव वीडियो देख लिया और इसके बाद तुरंत युवक का पता लगाकर उसकी जान बचाई।युवक का नाम पुष्पेन्द्र कुशवाहा बताया गया है, जो कि अपनी पत्नी, सास-ससुर और साले से परेशान है। फेसबुक पर अपनी पीड़ा बयां करते हुए पुष्पेन्द्र ने कहा कि यदि किसी भी कारण से उसकी मौत होती है तो इसके लिए उसके साले अनिल कुशवाहा, सास-ससुर तथा पत्नी को जिम्मेदार माना जाए, ना कि उसके माता-पिता या बच्चों को। वीडियो में पुष्पेन्द्र ने अपने हिस्से की संपत्ति बच्चों को देने की बात भी कही। जैसे ही यह फेसबुक लाईव कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने देखा, तुरंत साईबर सेल की मदद ली और महज 10 मिनिट में युवक को खोजकर उसे पकड़ लिया। टीआई अरविंद कुजूर, पुष्पेन्द्र को अपने साथ कोतवाली थाना लेकर गए, जहां उससे बात करते हुए उसे शांत कराया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here