Home डेली न्यूज़ एक माह के भीतर पुन: समारोह पूर्वक स्थापित कराई जाएगी प्रतिमा -पप्पू...

एक माह के भीतर पुन: समारोह पूर्वक स्थापित कराई जाएगी प्रतिमा -पप्पू मलिक

60
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। नगर के राजेन्द्र पार्क में लगी देश के प्रथम राष्ट्रपति डां0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा के नाटकीय ढंग से गायब होने को लेकर नगर के समाजसेवियों एवं साहित्यकारों में नाराजगी बनी हुई थी। इस संबन्ध में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक से चर्चा कर डां प्रसाद की प्रतिमा लगाए जाने के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह मामला निश्चित ही दुर्भाग्यपूर्ण है। राजेन्द्र पार्क में जहां यह प्रतिमा लगी थी, वहां एक माह के भीतर ही पुन: समारोह पूर्वक प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। श्री मलिक के अध्यक्ष पद का कार्यभार सम्हालने के पूर्व ही लगभग दो वर्ष पूर्व यह प्रतिमा यहां से गायब कर दी गई थी, जिसको लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत के राष्टीय उपाध्यक्ष एवं पत्रकार प्रदीप खरे द्वारा प्रतिमा लगाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने इस संबन्ध में जैसे ही नपाध्यक्ष श्री मलिक से चर्चा की, उन्होंने तत्काल मांग को जायज ठहराते हुए प्रतिमा को एक माह के भीतर ही लगाए जाने का आश्वासन दिया। श्री मलिक द्वारा दिए गए आश्वासन पर उन्होंने श्री मलिक का आभार व्यक्त किया है। यहां बता दें कि डां राजेन्द्र प्रसाद अब तक के ऐसे एक मात्र राष्टपति है, जिन्होंने टीकमगढ़ का दौरा ही नहीं किया, बल्कि यहां के लोगों को तीन महत्वपूर्ण सौगातें दी। उनके द्वारा यहां के लोगों को राजेन्द्र पार्क, राजेन्द्र अस्पताल एवं राजेन्द्र सागर बांध की सौंगातें दी, जो अब तक यहां के लोगों को लाभान्वित कर रही हैं। श्री मलिक ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति की प्रतिमा का हटाया जाना निश्चित ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारा प्रयास रहेगा कि यह प्रतिमा यहां जल्दी से जल्दी स्थापित कराते हुए स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाए। इसके साथ ही देश के सच्चे सपूत डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा स्थापित कराई जाए। श्री मलिक द्वारा दिए गए आश्वासन पर खुशी जाहिर करते हुए समाजसेवी एवं पत्रकारों ने बधाईयां दी है। बधाई देने वालों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप खरे, राजेन्द्र खरे बड़ागांव, संभागीय सचिव विष्णु दयाल श्रीवास्तव, मनीराम कठैल, महेन्द्र द्विवेदी, भरत सोनी, राकेश सोनी, रामेश्वर खरे, रमेश खरे, महिला बिंग अध्यक्ष सुनीता खरे, मीरा खरे, पूनम खरे, रश्मि सक्सेना, नीतू खरे, सुनीता खरे, जूली श्रीवास्तव, मुरारी श्रीवास्तव, प्रभा सक्सेना, केएम श्रीवास्तव, संगीता, राखी, योगेश खरे, अरविंद श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह परमार, सत्तार खान, मोहसिन खान, लतीफ खान सहित अनेक नागरिकों के नाम शामिल है। यहां बता दें कि डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही थी तथा प्रतिमा के हटाए जाने से भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here