Home डेली न्यूज़ अतरार गांव में बंदरों का आतंक, चौपट कर डाली फसल

अतरार गांव में बंदरों का आतंक, चौपट कर डाली फसल

89
0
Jeevan Ayurveda

नष्ट फसल लेकर डीएफओ के पास पहुंचे ग्रामीण, मांगी मदद

छतरपुर। सटई थाना क्षेत्र के ग्राम अतरार में इन दिनों जंगली बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदरों ने बड़ी मात्रा में फसलों को चौपट कर डाला है, जिससे परेशान होकर सोमवार को अतरार के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय के वन मंडल कार्यालय में वनमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मदद मांगी है। ग्रामीण अपने साथ नष्ट हुई फसलें भी लेकर पहुंचे थे।ज्ञापन सौंपने आए ग्रामीणों की ओर से आत्माराम तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से अतरार गांव में बंदरों का आतंक ज्यादा बढ़ गया है। यह बंदर न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि घर की छतों पर रखी सामग्री को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। कच्चे घरों की खपरैल को बंदरों ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया है और कई महिलाओं के ऊपर हमले हुए हैं। अभी दो दिन पहले ही खेत में काम कर रही एक महिला के ऊपर बंदरों ने हमला किया है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। वनमंडलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन लेकर वनमंडलाधिकारी ने ग्रामीणों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here