Home डेली न्यूज़ 20 एकड़  में लगी गेहूं की फसल आगजनी में स्वाहा

20 एकड़  में लगी गेहूं की फसल आगजनी में स्वाहा

22
0
Jeevan Ayurveda

शहर के पन्ना रोड पर स्थित गांधी आश्रम की जमीन पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग
छतरपुर। शहर के पन्ना रोड पर कमला कॉलोनी के पास स्थित गांधी स्मारक निधि की खेती की जमीन में शॉर्ट सर्किट के कारण शाम के समय अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि लगभग 20 एकड़ जमीन में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गयी। इस आगजनी में लगभग 5 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। गांधी स्मारक निधि से जुड़े गोलू मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे आंधी चलने के कारण विद्युत तारों से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी फसल को तबाह कर दिया। उन्होंने बताया कि उसी समय आंधी चल रही थी जिस कारण आग ने तेजी से खड़ी फसल और खेतों में कटी रखी फसल को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते लगभग 20 एकड़ में लगी गेहूं की फसल स्वाहा हो गई। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड और हल्की बारिश होने से आग पर काबू पाया गया। श्री मिश्रा ने बताया कि उक्त खेती बालादीन पटेल बटायी पर लिए थे। वहीं आगजनी से आसपास के किसानों का भी नुकसान हुआ है। श्री मिश्रा ने शासन से मांग की है कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here