
गढ़ीमलहरा नगर परिषद ने बैठक कर बनाई रणनीति
गढ़ीमलहरा। सडक़ किनारे निराश्रित, आवारा पशुओं के बैठने और घूमने से अप्रिय घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। नगर परिषद गढ़ीमलहरा में कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यालय में नगर के सडक़ों पर घूम रहे गौवंश निराश्रित पशुओं के नियंत्रण के संबंध में नगर के जनप्रतिनिधि, किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित अध्यक्ष नीता मनोज अहिरवार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सरपंच, सीएमओ इम्तियाज हुसैन की उपस्थिति में विचार-विमर्श हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि बस स्टेण्ड के आवारा पशुओं को गांधी पार्क में एवं मैन रोड के आवारा पशुओं को मुक्तिधाम नाके पास रखवाने की व्यवस्था की गयी है। महाराजपुर रोड पर बैठने वालो पशुओं को गढ़ीहार के मुक्तिधाम में रखने की व्यवस्था की गयी है। लुगासी रोड एवं महोबा रोड पर बैठने वाले आवारा पशुओं को शीघ्र ही जगह चिंहित कर तारी वारी लगाकर पशुओं की रखने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं नगर परिषद द्वारा मुनादी कराकर पशुपालकों से अपने-अपने पशुओं को बांधकर रखने की सूचना जारी की गयी है। इस अवसर पर पार्षद जय सोनी, दयाराम अहिरवार, विनीता चौरसिया, राजकुमारी रैकवार, कृष्णा पटेल, पुष्पेंद्र अहिरवार, सहित उपयंत्री आरके अग्रवाल, ह्देश शर्मा, अंकित सोनी, वीरेंद्र रैकवार, कृष्णकांत चौरसिया सहित ओमप्रकाश चौरसिया, विनोद चौरसिया, हरगोविंद चौबे, ऊदल अहिरवार, हरी चौरसिया, चतुर्भुज कुशवाहा, अजुद्दी अहिरवार सहित किसान भाई मौजूद रहे।









