Home डेली न्यूज़ मनमोहक झांकियों से सजी शोभायात्रा ने लोगों को किया मोहित

मनमोहक झांकियों से सजी शोभायात्रा ने लोगों को किया मोहित

83
0
Jeevan Ayurveda

बस स्टैंड पर हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता, यादव महासभा का जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न

छतरपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय पर यादव महासभा द्वारा भव्य शोभायात्रा और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर में शुरू हुई मनमोहक झांकियों से सजी शोभायात्रा ने हर किसी को मोहित किया और जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शहर भ्रमण के बाद यह विशाल शोभायात्रा शाम को बस स्टैंड पहुंची जहां मटकी फोड़ प्रतियोगिता और मंचीय कार्यक्रम के साथ यादव महासभा का जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न हुआ।यादव महासभा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव मोनू के नेतृत्व में यादव महासभा के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों जिले भर के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीले चावल देकर परंपरागत ढंग से आमंत्रित किया था, जिसके परिणामस्वरूप रविवार की सुबह 9 बजे से ही जिले भर के लोग अपने-अपने वाहनों से छतरपुर पहुंचने लगे थे। दोपहर 12 बजे तक मोटे के महावीर मंदिर परिसर में एकत्रित हुए लोगों का विधायक ललिता यादव ने शब्द सुमनों से स्वागत किया। इसके साथ ही मंदिर में बनाए गए मंच पर श्रीधाम वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। तदुपरांत शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ जो मोटे के महावीर मंदिर से छत्रसाल चौक, महल तिराहा, चौक बाजार, हटवारा, मऊ दरवाजा होते हुए बस स्टैंड पहुंची।राधा-कृष्ण नृत्य की चलित झांकी रही मुख्य आकर्षणशोभायात्रा में शामिल भगवान राधा-कृष्ण के नृत्य की चलित झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही, जिसमें ट्रक पर सवार कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही थीं। अन्य देवी-देवताओं की झांकियों, ढोल-नगाड़ों, घोड़े और डीजे वाहनों के पीछे नाच रहे युवाओं तथा महिलाओं ने शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की। वहीं यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव, छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिलाध्यक्ष नारायण सिंह खुली जीप पर सवार होकर निकले। छत्रसाल चौक पर जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या-हरिओम अग्निहोत्री ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके अलावा रास्ते में जगह-जगह अन्य लोगों ने भी शोभायात्रा में शामिल लोगों का पुष्प वर्षा और जलपान कराकर स्वागत किया।बस स्टैंड पर हुई भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिताशहर भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा बस स्टैंड पहुंची, जहां भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। मटकी फोड़ में जिले भर की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद हुए मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों ने सारगर्भित उद्बोधन देकर समाज से एकजुट होने की अपील की। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यवस्थाएं बनाई गईं, जिसके लिए आयोजन समिति ने आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, यादव महासभा के संभागीय अध्यक्ष एवं छतरपुर जनपद के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह यादव मोनू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री, छतरपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष विकेन्द्र बाजपेई मिंटू पंडा, भाजपा जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी सहित सर्व समाज के हजारों लोग शामिल रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here