
छतरपुर। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत जिलेभर में लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। बता दें कि बदलते क्लाइमेट और पर्यावरण को बचाने के लिए एक पेड़ मां के नाम के तहत शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर मे एक दर्जन से ज्यादा फलदार, छायादार, पेड़ लगाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अरविंद सिंह गुर्जर जि़ला एवं सत्र न्यायाधीश मुख्य रूप से उपस्थित हुए।जि़ला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा बनाना है। इस अभियान से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने और प्रदूषण नियंत्रण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस कार्यक्रम में आरपी प्रजापति सहायक संचालक, डॉ. राजेश अग्रवाल वृक्ष मित्र समाजसेवी, राजेश अग्रवाल योजना अधिकारी, सचिन खरे सहा. सांख्यिकी अधिकारी, श्रीकांत द्विवेदी जिला क्रीड़ा अधिकारी, एसके उपाध्याय प्राचार्य शा उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, श्रीमती सविता अग्रवाल प्राचार्य एमएलबी, एचएस दीक्षित प्राचार्य हटवारा स्कूल, प्रशांत त्रिवेदी सहा.क्रीड़ा अधिकारी, वशी उल्ला खान प्राचार्य ढड़ारी, आरपी शुक्ला प्राचार्य पनौठा, व्योम जार्ज प्राचार्य बंधी कला, एसके नामदेव सहित जि़ला शिक्षा कार्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।









