
छतरपुर। पिछले दिनों महोबा रोड पर हुई हवाई फायरिंग की घटना में कोतवाली पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी शनि उर्फ संजय का कोतवाली थाना से महल तिराहा तक पुलिस द्वारा जुलूस भी निकाला गया। आरोपी के कब्जे में घटना में प्रयुक्त क्रेता कार भी जब्त की गई है। शेष आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को इम्तियाज मंसूरी, आदिल और शनि के द्वारा हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। विश्वनाथ कॉलोनी निवासी मोहम्मद हनीफ और मोहम्मद अनीस की शिकायत पर उक्त तीनों के विरुद्ध धारा 102 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरु की गई थी।








