
अवैध हथियारों के प्रदर्शन, विक्रय और इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुरु किए गए अभियान के तहत 24 घंटों के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पुलिस विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अभियान के तहत छतरपुर के कोतवाली थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से 3 अपराधी पकड़े गए, जिनमें आकाश शर्मा निवासी पठापुर रोड छतरपुर को देशी कट्टा एवं सीताराम उर्फ सित्तु बंसल निवासी ग्राम कदारी और फैजान पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी शुक्लाना मोहल्ला छतरपुर एक-एक धारादार हथियार के साथ शामिल हैं। वहीं जिला मुख्यालय पर ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा जिनमें ग्राम बृजपुरा निवासी संदीप पुत्र नरेश रावत तथा मोनू उर्फ दुष्यंत सिंह निवासी सागर रोड छतरपुर को एक-एक 315 बोर के अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस के साथ शामिल हैं। इसी तरह लवकुशनगर पुलिस ने ग्राम बगमऊ के हरि सिंह उर्फ छोटा राजपूत को अवैध देसी कट्टा, ईशानगर थाना पुलिस ने सौरभ सिंह पिता जसविंदर सिंह परमार निवासी ईशानगर को 32 बोर के अवैध देसी कट्टा व कारतूस, गौरिहार थाना पुलिस ने 5 साल पुराने मारपीट के प्रकरण के फरार स्थाई वारंटी आरोपी नीरज उर्फ मंगल सिंह राजपूत निवासी ग्राम कितपुरा को अवैध धारदार हथियार, बमीठा थाना पुलिस ने ग्राम नंदलालपुरा निवासी अशोक पटेल को 315 बोर के अवैध देसी कट्टा व कारतूस, प्रकाश बमोरी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के पास से आरोपी धर्मेंद्र उर्फ बउवा राय पिता कल्लू राय निवासी प्रकाश बमोरी को अवैध देशी कट्टा, गढ़ीमलहरा पुलिस ने अशोक अहिरवार निवासी ग्राम पिड़पा को 315 बोर के कट्टा एवं कारतूस, राजनगर थाना पुलिस ने सैफी खटीक को 315 बोर के अवैध देशी कट्टा, नौगांव थाना पुलिस ने अवैध धारदार हथियार लिए घूम रहे दो आरोपी कमलेश कुशवाहा निवासी ग्राम मडऱका और ग्राम दौरिया निवासी दीपक राय को, हरपालपुर थाना पुलिस ने करामत खान निवासी स्टेशन मोहल्ला हरपालपुर को छुरे के साथ, अलीपुरा थाना पुलिस ने राम प्रसाद प्रजापति निवासी बड़ागांव को अवैध धारदार हथियार, बमनौरा थाना पुलिस ने बाबूलाल अहिरवार निवासी ग्राम बहादुरपुर को अवैध धारदार हथियार, सरवई थाना पुलिस ने जय सिंह खंगार निवासी ग्राम अरखनपुरवा को अवैध धारदार हथियार, बाजना थाना पुलिस ने आरोपी जमुना यादव निवासी ग्राम हतना को अवैध धारदार हथियार, बड़ामलहरा थाना पुलिस ने मुन्नालाल रैकवार निवासी ग्राम राजापुर को अवैध धारदार छुरे के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त सभी आरोपियों से हथियार जप्त कर आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।









