Home डेली न्यूज़ पटवारी की गलती से उपजे विवाद ने लिया हिंसक रूप

पटवारी की गलती से उपजे विवाद ने लिया हिंसक रूप

37
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं और पुरुषों सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विवाद की जड़ पटवारी द्वारा गलत सीमांकन बताया जा रहा है, जिसके कारण लंबे समय से चचेरे भाइयों में तनातनी चल रही थी। एक पक्ष के घायल रामकिशोर लोधी और घनश्याम लोधी ने बताया कि उनके पिता और तीन अन्य भाइयों की जमीन अलग-अलग हिस्सों में बंटी है, लेकिन पटवारी ने सीमांकन में गलती की, जिससे विवाद शुरू हुआ। रामकिशोर ने कहा, हमारी जमीन पर मकान है, और हमने बाउंड्री बनाई थी। बीती रात चचेरे भाई उसे गिराने लगे तथा रोकने पर मारपीट कर दी। इस पक्ष से रामकिशोर, घनश्याम, कपूरे, फूल बाई, हरि सिंह, राम सखी, गायत्री और जगभान घायल हुए। उन्होंने धनीराम, बालकिशन, अमर सिंह, लक्ष्मी, राजेंद्र, केशु, राजू, अंगद, वीर सिंह, वर्षा, अनुज और पांच अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं, दूसरे पक्ष से धनीराम, बालकिशन और अमर सिंह भी घायल हुए हैं। बमनौरा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here