
छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस द्वारा शराब की तस्करी कर रहे युवक को 6 पेटी अवैध शराब के साथ पकडऩे की कार्रवाई की गई है। ओरछा रोड थाना प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान थाना क्षेत्र के देवपुर तिराहा पर अवैध मादक पदार्थ संग्रह की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान से 6 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर प्रदीप उर्फ बग्गी पुत्र शंभू पाठक निवासी ग्राम देवपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास मिली शराब की अनुमानित कीमत 21 हजार रुपए है। प्रदीप के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।









