खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो के चंदेलकालीन मतंगेश्वर मंदिर में सावन माह के पहले श्रावण सोमवार को शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आज सुबह से ही शिवभक्तों का आना शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा इस दौरान शिवभक्तों ने मतंगेश्वर शिवलिंग पर जल अर्पण करते हुए पूजा अर्चना की, ये सिलसिला शाम तक जारी रहा। गौरतलब है कि सावन का महीना शिवभक्ति के लिए अनुकूल माना जाता है जिसमें पडऩे वाले प्रति सोमवार को बड़ी संख्या में शिवभक्तों द्वारा पूजा करके मनोरथ को पूरा किया जाता है।










